Monday 2 September 2019

हिंदी कविताएँ कैसे लिखें | How to Write Hindi Poem

हिंदी कविताएँ कैसे लिखें ? दोस्तों, आपने यह आर्टिकल क्या सोच के सर्च करा। आप कविताएँ लिखना चाहते है इसलिए ही न। तो आप बिलकुल सही जगह आए है। हमारे कुछ टिप्स व ट्रिक्स आपको कविताएँ लिखना समझा सकते है, लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ आपके ऊपर निर्भर है कि आप अपनी मानसिक क्षमताओं को कितना निखार सकते है। ईश्वर ने हर मनुष्य को कोई न कोई कला से नवाज़ा है, बस उसे हमें निखारना आना चाहिए। हम मनुष्य बस यही गलती कर बैठते है, अगर हमनें अपने हुनर को सही ढंग से तराश लिया, तो यह हमारी कला बन जाती है और यह कला जिसमें हम माहिर होते है, हमारी पहचान बन जाती है।

दोस्तों, आप सभी इस आर्टिकल How to Write Hindi Poem के माध्यम से कुछ हद तक कविताएँ लिखना जरूर सीख जायेंगे, परन्तु जैसा मैंने पहले भी कहा कि अपनी मानसिक क्षमताओं को आपको ही निखारना होगा। नीचे दिए गए कुछ टिप्स व ट्रिक्स के जरिये आप हिंदी कविताएँ कैसे लिखें जरूर सीख जाएंगे। तो अच्छी-अच्छी एवं सुन्दर कविताएँ लिखने के लिए आगे पढ़ते रहिये व समझते रहिये।

हिंदी कविताएँ कैसे लिखें | How to Write Hindi Poem


How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
How to Write Hindi Poem

Tips & Tricks to Write Hindi Poem


यह निम्नलिखित दिए गए कुछ नियम है जिनसे आप हिंदी कविताएँ कैसे लिखें सीख सकते है।

1) KNOW YOUR GOALS- आपका लक्ष्य क्या है
2) KNOWLEDGE OF WORDS- शब्दों का ज्ञान
3) POWER OF THINKING- सोचने की शक्ति
4) GOOD RHYMING SKILLS- अच्छा अंत्यानुप्रास का कौशल होना
5) HABIT OF WRITING- लिखने की आदत

    जी हां दोस्तों, अगर आपने उपर्युक्त दिए गए कुछ नियमों के द्वारा दी गयी सीख से, अपनी कलम के जरिये शब्दों से खेलना सीख लिया तो आप जरूर कविताएँ लिखने लगेंगे। आइये जानते विस्तार से उपर्युक्त नियमों के बारे में।

    1) KNOW YOUR GOALS

    How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
    How to Write Hindi Poem

    सर्वप्रथम जब आप कविता लिखने जा रहें हो तो आपको ये निश्चित करना है कि आपका लक्ष्य क्या है, अर्ताथ आप किस विषय पे कविता लिखना चाहते है। आपका विषय निर्धारण करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के बाद आपको अपने विषय-वस्तु से संबंधित चीज़ों का काफी बारीकी से अध्धयन करना चाहिए। अगर आपने विषय का चुनाव तो कर लिया, लेकिन जब तक आपको उस विषय के बारे में पूर्ण रूप से ज्ञान नही होगा तब तक आप कविता लिखने में असमर्थ है। इसीलिए ऐसा विषय को चुने जिसमें आपकी पकड़ मजबूत हो, जिससे की आप अपनी कल्पनाओं को आसानी से कविता के माध्यम से व्यक्त कर पाए।

    2) KNOWLEDGE OF WORDS

    How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
    How to Write Hindi Poem

    जी हां दोस्तों, शब्दों का ज्ञान बहुत ज़रूरी है काव्य रचना में। थोड़ी देर के लिए हम काव्य रचना के बारे में न सोचे अगर, एक गद्य लिखने के लिए ही हमारे पास शब्दों का भंडार होना बहुत जरूरी है, जब तक हमें शब्दों का ज्ञान नही होगा तब तक हम काव्य को तो छोड़ो कोई अन्य रचना करने में भी असमर्थ है इसलिए हमें नए शब्दों की खोज के लिए निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।

    3) POWER OF THINKING

    How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
    How to Write Hindi Poem

    किसी भी रचना को एक नया रूप देने के लिए हमारी सोचने की शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है, एक अच्छा रचयिता व कवि किसी भी विषय के बारे में कई बिंदुओं से सोच सकता है, और यही सोचने की शक्ति ही उसके शब्द निर्माण में मदद करती है। मेरा मानना है कि "जब तक हम कुछ सोच न सकेंगे तब तक हम कुछ कर न सकेंगे।" तो यह अद्भुत शक्ति आप अपने अंदर जाग्रत करना शुरू कर दें तभी आप एक अच्छे रचनाकार बन सकेंगे।

    4) GOOD RHYMING SKILLS

    How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
    How to Write Hindi Poem

    जैसे किसी कविता को लिखने के लिए विस्तृत शब्द भंडार की जरूरत होती है उसी तरह कविता लिखने में लयात्मकता का अपना ही महत्व है जो किसी भी काव्य को सौंदर्य प्रदान करता है,और ये लयात्मकता आप अपने शब्द भंडार के ज्ञान से ही ले सकते हैं। अच्छा अंत्यानुप्रास का कौशल होना आपकी काव्य रचना में सहायक होगा। हम आपको कुछ पंक्तियाँ उदाहरण के तौर पर दिखाना चाहते है, यह पंक्तियाँ हमारी लिखी हुई है और हमें आशा है कि आपको इनसे बहुत लाभ होगा।

    उदाहरण 1) प्रस्तुत पंक्तियाँ हमने अपनी लिखी हुई "पर्यावरण पर कुछ कविताएँ" से ली है। इनसे आपको कुछ लाभ मिल सकता है।

    धरती माँ करे पुकार,
    अब और न करो अत्याचार।
    मत करो गोद सूनी मेरी,
    लौटा दो मेरा प्यार।

    आहत हो रहे मेरे सीने में,
    दे दो फिर से जान।
    मेरे ही सीने से पलने वाले,
    क्यों हो सच से अनजान।
    और पढ़े...

    उदाहरण 2) प्रस्तुत पंक्तियाँ हमने अपनी लिखी हुई "प्रेरणादायक कविताओं के संग्रह" से ली है।

    आओं मिलकर बैठे हम,
    कुछ कहते, कुछ बुनते है।
    जीवन की सुंदर माला में,
    सपनों के मोती चुनते है।

    समय की अविरल धारा में,
    आओं यूँही बहते है।
    जीवन के पथ पर ओ! साथी,
    एक दूजे संग चलते हैं।
    और पढ़े...

    5) HABIT OF WRITING

    How to Write Hindi Poem, Hindi Kavita Kaise Likhe, How to Write Poem in Hindi, हिंदी कविताएँ कैसे लिखें
    How to Write Hindi Poem

    आपने ये कहावत तो अवश्य सुनी होगी "करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान। रसरी आवत-जात ते, सिल पर परत निशान।" अर्थात जिस प्रकार से कुँए के पास पड़े पत्थर पर कोमल रस्सी की बार-बार रगड़ से निशान पड़ जाता है, जिससे सिर्फ एक पानी से भरा पात्र खींचा जाता है। उसी तरह से निरंतर और बार-बार अभ्यास से निठल्ला व जड़-बुद्धि समझा जाने वाला व्यक्ति किसी काम में माहिर हो जाता है। इसलिए अच्छा लिखने के लिए हमे अपने अंदर लिखने की आदत का निरंतर विकास करना पड़ेगा।

    दोस्तों, हमें आशा है कि आपको यह आर्टिकल How to Write Poem in Hindi ज़रूर पसंद आया होगा। आप अपने सुझाव व प्रतिक्रियाएँ हमसे शेयर कर सकते है, कमेंट के जरिये। हमारी अन्य मज़ेदार कविताओं को पढ़ते रहिये और हमारी पोस्ट को फेसबुक पे शेयर करते रहिये। अगर आप उपर्युक्त दिए गए सभी नियमों का सही ढंग से पालन करेंगे, तो आप अवश्य एक अच्छे रचनाकार बन जायेंगे।
    EDITED BY- SOMIL AGARWAL

    17 comments:

    Most Recently Published

    नदियों पर कविताएँ | Poem on Rivers in Hindi

    प्रिय मित्रों, प्रकृति की सुंदरता से तो सभी अवगत है। ईश्वर ने ये प्रकृति इतनी सुंदर बनाई है कि इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। ये पहाड़, झरन...