Friday 10 January 2020

गणतंत्र दिवस पर कविताएँ | Poem on Republic Day in Hindi

हर वर्ष हम भारतवासी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। इस दिन की विशेषता को जानें तो 26 जनवरी 1950 को हमारे प्यारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से इस दिन को पूरा भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता चला आ रहा है।

हम भी 26 जनवरी की अखंडता और विशेषता को याद कर, आपके समक्ष शेयर करते है कुछ गणतंत्र दिवस पर कविताएँ, ताकि आप सब इस दिन की महत्वता को आसानी से एवं सरल भाषा में समझ सकें।

गणतंत्र दिवस पर कविताएँ | Poem on Republic Day in Hindi


Poem on Republic Day in Hindi, republic day par kavita, hindi poem on 26 january, 26 जनवरी पर कविता, गणतंत्र दिवस पर कविताएँ
Poem on Republic Day in Hindi

Poem on Republic Day in Hindi


पावन पर्व गणतंत्र दिवस

अपना देश महान है यारों,
अपना देश महान।
गणतंत्र दिवस का पावन पर्व,
है इस देश की शान।

ये कर्तव्यों का भान कराता,
अपने अधिकारों की पहचान कराता।
नियम और कानून के मार्ग पर,
सबको चलना सिखलाता।

जन के हितों के खातिर,
परिवर्तन की राह अपनाता।
कर रक्षा अधिकारों की,
गणतंत्र का मान बढ़ाता।

लोकतंत्र का ये त्यौहार,
आपस में प्रेम बढ़ाता।
देशभक्ति की भावना देकर,
सबमें सम का भाव जगाता।

अपना देश महान है यारों,
अपना देश महान।
गणतंत्र दिवस का पावन पर्व,
है इस देश की शान।
- निधि अग्रवाल

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर कविता


राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस है कितना प्यारा,
यह राष्ट्रीय त्यौहार हमारा।

भारतवर्ष का गौरव होकर,
भारत का मान बढ़ाता।
एकता और समता का पाठ सिखाके,
देश को महान बनाता।

गणतंत्र दिवस है कितना प्यारा,
यह राष्ट्रीय त्यौहार हमारा।

देशभक्ति के रंग में रंगा,
इसका तो हर रंग निराला।
चंदन की माटी से महके,
इसमें ख़ुशियों का यहाँ बोलबाला।

गणतंत्र दिवस है कितना प्यारा,
यह राष्ट्रीय त्यौहार हमारा।

देश को एक सूत्र में पिरोकर,
देश का सम्मान बढ़ाता।
ये ऐसा त्यौहार है,
जो देश का अभिमान जगाता।

गणतंत्र दिवस है कितना प्यारा,
यह राष्ट्रीय त्यौहार हमारा।
- निधि अग्रवाल

दोस्तों, आप सभी को ये Poems on Republic Day in Hindi कैसी लगी। हमें आशा है कि आपको अच्छी लगी होंगी और आप सभी को हमारे माध्यम से राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस के बारे में जानने का मौका मिला होगा। इसे आप सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी अवश्य करदें ताकि आपके मित्र, परिवार जन व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को 26 जनवरी की महत्वता पता चल पाए।
EDITED BY- Somil Agarwal

No comments:

Post a Comment

Most Recently Published

नदियों पर कविताएँ | Poem on Rivers in Hindi

प्रिय मित्रों, प्रकृति की सुंदरता से तो सभी अवगत है। ईश्वर ने ये प्रकृति इतनी सुंदर बनाई है कि इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। ये पहाड़, झरन...